नई दिल्ली: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक को आईसीसी ने एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है. इस कारण मिस्बाह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. वैसे मिस्बाह पहले ही अपनी पत्नी के पिता की मौत के बाद पाकिस्तान लौट चुके हैं और हेमिल्टन टेस्ट नहीं खेलेंगे.मिस्बाह पर क्राइस्टचर्च टेस्ट में आईसीसी ने दूसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया. आईसीसी की नियम के मुताबिक 12 महीने में अगर किसी कप्तान पर दो बार स्लो ओवर के लिए जुर्माना लगता है, तो वह एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है
EmoticonEmoticon