Sunday, January 5, 2020

जिले के सभी विकास खण्डों में लगेगे दिव्यांगो के लिए परीक्षण शिविर



एल्मिको के माध्यम से जिले में दिव्यांगजनो के लिए पात्रता परीक्षण शिविर निःशुल्क कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरणों का वितरण के लिए जिले के सभी विकास खण्डों में 6 जनवरी से 14 जनवरी 2020 तक परीक्षण शिविरो का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आईएस ठाकुर ने बताया कि परीक्षण शिविरों का आयोजन जनपद पंचायत गोहद में 6 जनवरी 2020 को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक, जनपद पंचायत मेहगांव अन्तर्गत नगर परिषद मेहगांव में 7 जनवरी को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक एवं जनपद पंचायत मेहगांव में 8 जनवरी को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक, जनपद पंचायत रौन में 9 जनवरी को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक, जनपद पंचायत लहार में 10 जनवरी को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक, जनपद पंचायत लहार के अन्तर्गत नगर परिषद दबोह में 11 जनवरी को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक परीक्षण शिविर आयोजित की जाएगी।
इसीप्रकार जनपद पंचायत अटेर अन्तर्गत प्रतापपुरा सर्किट हाउस परिसर में 12 जनवरी को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक, जनपद पंचायत भिण्ड में 13 जनवरी को प्रातः11 बजे से षिविर समाप्ति तक एवं जनपद पंचायत भिण्ड अन्तर्गत नगर पालिका भिण्ड में 14 जनवरी 2020 को प्रातः11 बजे से शिविर समाप्ति तक परीक्षण शिविरो का आयोजन किया गया है। उक्त शिविरो में दिव्यांगजनो का परीक्षण किया जाकर पात्रता अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। उक्त शिविरों में अधिक से अधिक दिव्यांगजन अपना परीक्षण कराए। जिससे उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए जा सके।

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये आवेदन 31 जनवरी तक



महिला-बाल विकास विभाग द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2018 में महिला अभिरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाएंगे। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति/संस्था से 31 जनवरी, 2020 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। पुरस्कार संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट mpwcdmis-gov-in  पर देखी जा सकती है।
महिला (वीरता के लिये) रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार, महिला (समाज सेवा) के लिये राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, समाज सेवा (संस्था/व्यक्ति) के लिये विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार, नारी सम्मान की रक्षा के लिये (पुरूष/महिला) मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, साहसिक कार्य के लिये (पुरूष/महिला) अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु साहसिक कार्य के लिये (पुरूष/महिला) राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार दिया जायेगा।
राज्य स्तर पर उपरोक्त प्रत्येक पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र सहित एक लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार के अलावा जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र सहित 50 हजार रूपये पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
प्रविष्टि भेजने के लिये आवेदक व्यक्ति/संस्था अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला-बाल विकास से सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदक अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में जिले के कलेक्टर अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी को नियत दिनांक तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Friday, August 9, 2019

रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा' गाने वाली महिला की बदली किस्मत, अब वायरल हुई ये नई फोटो



अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला की वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ गाना 'एक प्यार का नगमा' गा रही थीं. महिला की आवाज में गाए हुए इस गाने ने सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर महफिल लूट ली थी और देखते ही देखते ये महिला अपने गाने की वजह से रातों-रात स्टार बन गईं. रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला का नाम रानू मंडल है, उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं.

पति की मौत के बाद रानू पश्चिम बंगाल के बारपेटा टाउन स्थित राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर ही अपना गुजारा कर रही थीं लेकिन अब उनकी किस्मत बदलने जा रही है. जी हां, रानू को मुंबई के इस सिंगिग शो ने इन्वाइट किया है. इसी वजह से शो ने रानू का मेकओवर कराया, जिसके बाद उन्हें पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन-सा हो गया है. मेकओवर के बाद रानू की तस्वीर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

नई तस्वीर में आप रानू को गुलाबी सिल्क साड़ी में देख सकते हैं, जिसमें वे काफी सुंदर दिख रही हैं. पहले वायरल हुई रानू की वीडियो और इस फोटो को देखकर उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है. रानू की जादूई आवाज ने सोशल मीडिया पर ऐसा चमत्कार किया कि देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों ने भी रानू की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि जल्द ही उन्हें किसी सिंगिंग शो का जज भी बना दिया जाए.

Saturday, November 10, 2018

विवाद के कारण 2 पक्ष आपस में भिड़े केस दर्ज


रौन। रौन थाना अंतर्गत मूरत पुरा गांव में विवाद के कारण 2 पक्ष आपस में भिड़ गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुड्डी सेंगर पत्नी शिवकुमार निवासी मूरत पुरा ने बताया कि वह घर के बाहर काम कर रही थी। विवाद के कारण चुकी सिंह राजावत पुत्र विजय सिंह निवासी मुरत पुरा ने फरियादी महिला को गाली दी। महिला ने गाली देने से मना किया तो आरोपित युवक ने फरियादी महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


सोर्स नई दुनिया 

Sunday, April 2, 2017

भिंड जिलाधीश इलैया राजा टी के ऊपर बेबुनियाद आरोप को ख़ारिज करने एवं तबादले को रोकने बावत

विगत दिनों में भिंड में चल रही राजनीतिक हलचल से आपसभी भली भांति परिचित हैं किन्तु जिस तरीके से एक ईमानदार एवम स्वच्छ छवि के जिलाधीश इल्लैया राजा टी पर बेबुनियाद आरोप (जो की तथ्यहीन आरोप हैं) लगाए जा रहे हैं, उन झूठे आरोपों के बल पर जिस तरह भिंड जिलाधीश का तबादला चुनाव आयोग की सिफारिश पर हुआ है अत्यंत दुखद एवम निंदनीय है , मैं इस तबादले का विरोध करता हूँ एवम प्रार्थना करता हूँ बिना तथ्यों के जो आरोप जिलाधीश महोदय पर लगाए गए हैं उनको खारिज किया जाए या फिर साक्ष्य प्रस्तुत करे जाए |
भिंड जिले में विगत वर्षों में जो बदलाव आये हैं , नक़ल पर अंकुश लगा है , भ्रष्टाचारियों पर नकेल डाली है , माफियाओं की धरपकड़ की गयी है ये सब संभव हो पाया है केवल भिंड जिलाधीश के अथक प्रयासों एवम ईमानदारी के कारण ऐसे में उनके तबादले से भिंड के विकास का पहिया फिर एक बार रुकने की कगार पर है |
उपर्युक्त कारणों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग एवं मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध है भिंड जिलाधीश महोदय को आरोप मुक्त करते हुए तबादला रोकने की कृपा करें , भिंड की जनता उन्हें अभी भिंड से नहीं जाने देना चाहती |

Tuesday, December 27, 2016

अंबानी ने दिया बड़ा झटका, जिसके पास है JIO सिम भरना होगा तीन महीने का बिल

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही जियो का फ्री ऑफर खत्म होगा वैसे ही आपके घर पर इसका बिल आ जाएगा और नियम और शर्तों के मुताबिक आपको बिल चुकाना होगा। इसलिए अगर आप जियो के फ्री कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं।
फ्री वेलकम ऑफर के तहत रिलायंस जियो 31 मार्च तक फ्री अनलिमिटेड एचडी वॉइस, जियो नेट वाइफाइ, डाटा, एचडी वीडियो, एसएमएस, जियो ऐप्स जैसी सुविधाएं अपने ग्राहकों को दे रहा है।
रिलायंस ने यह सारी सुविधाएं प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही प्रकार की जियो ग्राहकों के लिए दी है। रिलायंस की यह सारी सुविधाएं 4जी पर मिल रही हैं। इस कारण सुविधाएं उच्च क्वालिटी की हैं और इंटरनेट भी काफी बेहतर काम कर रहा है।
वीडियो भी बिना सर्फ किए धड़ल्ले से चल रहे हैं। जैसे ही कंपनी की फ्री सेवाएं खत्म हो जाएंगी वैसे ही इसके पोस्टपेड ग्राहकों को बिल आने शुरू हो जाएंगे।
ऐसे बच सकते हैं आप
सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि जो सिम आपने ली है वो प्रीपेड है या पोस्टपेड कनेक्शन। यह बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप अपने फोन में जियो के ऐप को खोलें। इसके बाद जो My jio का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
इसे क्लिक करने के बाद जो पेज ओपन होगा उस पर Welcome to your digital life लिखा होगा, इसी पेज पर सबसे नीचे लिखा होगा Skip Sign In, इस पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे एक और नया पेज खुलेगा।
इस नए पेज पर सबसे ऊपर की ओर लिखा होगा My Jio. इसी पेज के बाईं तरफ अगर आपको Balance लिखा हुआ नजर आता है, तो इसका मतलब है कि आपका जियो कनेक्शन प्रीपेड है.
लेकिन बैलेंस की जगह अगर Unpaid bill लिखा है तो इसका मतलब जिस जियो कनेक्शन का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वो पोस्टपेड है।
याद रखिए जैसे ही रिलायंस जियो द्वारा दी जा रही मुफ्त सेवाएं खत्म हो जाएगी, वैसे ही जिन जियो यूज़र्स के पास पोस्टपेड कनेक्शन है उन्हें बिल आने शुरू हो जाएंगे।

Saturday, November 26, 2016

चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी दो भाइयों की मौत



पुलिस के अनुसार सुमेर सिंह जाटव (५०) एवं भागीरथ जाटव (४५) पुत्रगण जगन्नाथ जाटव निवासी जहारपुरा चक तुकेंड़ा देर शाम गोहद कृषि उपज मंडी में अपना गल्ला विक्रय कर गृहगांव लौट रहे थे तभी सामने से अनियंत्रित गति में आ रहे ट्रक एमपी ०७ एचबी १४७९ के चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज जाटव पुत्र लाखन जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।