विगत दिनों में भिंड में चल रही राजनीतिक हलचल से आपसभी भली भांति परिचित हैं किन्तु जिस तरीके से एक ईमानदार एवम स्वच्छ छवि के जिलाधीश इल्लैया राजा टी पर बेबुनियाद आरोप (जो की तथ्यहीन आरोप हैं) लगाए जा रहे हैं, उन झूठे आरोपों के बल पर जिस तरह भिंड जिलाधीश का तबादला चुनाव आयोग की सिफारिश पर हुआ है अत्यंत दुखद एवम निंदनीय है , मैं इस तबादले का विरोध करता हूँ एवम प्रार्थना करता हूँ बिना तथ्यों के जो आरोप जिलाधीश महोदय पर लगाए गए हैं उनको खारिज किया जाए या फिर साक्ष्य प्रस्तुत करे जाए |
भिंड जिले में विगत वर्षों में जो बदलाव आये हैं , नक़ल पर अंकुश लगा है , भ्रष्टाचारियों पर नकेल डाली है , माफियाओं की धरपकड़ की गयी है ये सब संभव हो पाया है केवल भिंड जिलाधीश के अथक प्रयासों एवम ईमानदारी के कारण ऐसे में उनके तबादले से भिंड के विकास का पहिया फिर एक बार रुकने की कगार पर है |
उपर्युक्त कारणों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग एवं मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध है भिंड जिलाधीश महोदय को आरोप मुक्त करते हुए तबादला रोकने की कृपा करें , भिंड की जनता उन्हें अभी भिंड से नहीं जाने देना चाहती |
EmoticonEmoticon