Monday, November 21, 2016

मंदिर से लौट रही युवती को अगवा किया, रातभर चलती सफारी में गैंगरेप

मिहोना (भिंड)। मंदिर से घर लौट रही युवती को सफारी सवार युवकों ने अगवा किया और चलती सफारी में युवती से रातभर गैंगरेप किया। युवती की अस्मत को तार-तार करने के बाद आरोपी सुबह के समय युवती को उसके गांव में फेंक गए।
वारदात 14 नवंबर की रात की है। युवती ने रविवार देर रात मिहोना थाने पहंुचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने 3 आरोपियों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है, जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



ऐसे किया युवती को अगवा
मिहोना पुलिस थाने में रविवार देर रात परिजन के साथ आई युवती (19) ने बताया कि वह 14 नवंबर को देर शाम 7 बजे मंदिर से पूजा कर घर बंथरी गांव जा रही थी। रास्ते में आरोपी सर्वेश उर्फ टिल्लू (24) पुत्र आज्ञाराम त्यागी, सोनू (20) पुत्र तहसीलदार त्यागी और जीतेश उर्फ जीतू (25) पुत्र हरविलास त्यागी ने युवती को सफारी क्रमांक यूपी 13 डब्ल्यू 5566 में खींचकर अगवा कर लिया।
अगवा कर आरोपियों ने रातभर युवती से चलती सफारी में गैंगरेप किया। युवती ने पुलिस को बताया कि सुबह के वक्त आरोपी उसे गांव के बाहर फेंक गए। युवती ने घर जाकर मां को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। एएसपी अमृत मीणा का कहना है कि युवती ने बताया पिता घर में नहीं थे, इस कारण वारदात के तत्काल बाद रिपोर्ट करने नहीं आई। रविवार को युवती के पिता घर आए तो मां ने उन्हें बताया। इसके बाद यह लोग युवती को लेकर मिहोना थाने आए और तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

थाने में आरोपियों को चप्पल से पीटा
युवती ने पुलिस को सफारी का नंबर और आरोपियों का हुलिया बता दिया था। रात में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी टिल्लू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाने में युवती का आरोपियों से सामना कराया गया। युवती ने चप्पल उतारकर आरोपियों की पिटाई लगाई। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें जेल भिजवाने की कार्रवाई की है।
गैंगरेप में जीजा-साले आरोपी
पुलिस ने युवती की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी सोनू त्यागी और जीतू त्यागी के बीच जीजा साले का रिश्ता है। जीतू सोनू का जीजा है। फिलहाल जीतू पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है।
इनका कहना है
मिहोना थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंदिर से लौटते वक्त उसे तीन लोगों ने सफारी गाड़ी में अगवा कर लिया। चलती सफारी गाड़ी में युवती के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया है। दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरा आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है।
अमृत मीणा, एएसपी, भिंड


EmoticonEmoticon