Saturday, November 26, 2016

25 वर्षीय महिला पर चरखा ने किया हमला

बरासों थाना अंतर्गत ग्राम मझटीला में अल सुबह खेत पर जा रही करीब 25 वर्षीय महिला पर चरखा ने हमला कर दिया।


घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रोशनी पत्नी रतन सिंह के अनुसार वह अल सुबह करीब 5:30 बजे घर से खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान जंगल में अचानक निकले चरखा ने उस पर हमला कर दिया। घटना स्थल के आसपास आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने महिला को चिल्लाते देखा तो वे उसे बचाने के लिए लाठियां लेकर दौड़ पड़े जिसे देखकर चरखा भाग निकला।

ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

भिंड में लोगों को विदेश में सेटेलमेंट कराने और अच्छी सैलरी पर नौकरी का झांसा देकर लोगों को फ़साने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी अविनाश बघेल निवासी बजरंग गढ़ उमरी ने अपने साथी के साथ मिलकर लोगों को फसाया। 


Monday, November 21, 2016

OMG! 10 दिन में दो बार गर्भवती हो गई थी यह महिला

ब्रिस्बन। एक महिला के लिए गर्भधारण करना और बच्चे को जन्म देना एक अलग ही अनुभव होता है, लेकिन कई बार गर्भधारण के दौरान दुर्लभ परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है या फिर गर्भधारण नहीं कर पाने के कारण कई महिलाएं निराश भी हो जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ अजीब चमत्कार हुआ है। यह महिला सिर्फ एक बार शारीरिक संबंध बनाने के दौरान 10 दिन में दो बार गर्भवती हो गई। 


चिकित्सा जगत के लिए इस तरह के दुर्लभ मामले को 'सुपरफेटेशन' कहा जाता है। ऑस्ट्रेलियाई महिला केट हिल 2006 में पॉलिसिस्टिक डिम्ब सिन्ड्रोम से पीड़ित थी, जिसे हार्मोन ट्रीटमेंट दिया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि संभवत: इस कारण भी ऐसा हो सकता है।
आश्चर्य की बात है कि सिर्फ एक बार यौन संबंध स्थापित करने के बाद केट हिल जब गर्भवती हुई तो 10 दिन में ही केट के शरीर में एक अन्य अंडाणु भी उनके पति के शुक्राणु से निषेचित हुआ। यह अपने आप में दुर्लभ मामला है। दो गर्भ के विकास में करीब 10 दिन का अंतराल रहा, इसलिए इसे जुड़वां बच्चों जैसा मामला नहीं माना जा सकता है।

मंदिर से लौट रही युवती को अगवा किया, रातभर चलती सफारी में गैंगरेप

मिहोना (भिंड)। मंदिर से घर लौट रही युवती को सफारी सवार युवकों ने अगवा किया और चलती सफारी में युवती से रातभर गैंगरेप किया। युवती की अस्मत को तार-तार करने के बाद आरोपी सुबह के समय युवती को उसके गांव में फेंक गए।
वारदात 14 नवंबर की रात की है। युवती ने रविवार देर रात मिहोना थाने पहंुचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने 3 आरोपियों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है, जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



ऐसे किया युवती को अगवा
मिहोना पुलिस थाने में रविवार देर रात परिजन के साथ आई युवती (19) ने बताया कि वह 14 नवंबर को देर शाम 7 बजे मंदिर से पूजा कर घर बंथरी गांव जा रही थी। रास्ते में आरोपी सर्वेश उर्फ टिल्लू (24) पुत्र आज्ञाराम त्यागी, सोनू (20) पुत्र तहसीलदार त्यागी और जीतेश उर्फ जीतू (25) पुत्र हरविलास त्यागी ने युवती को सफारी क्रमांक यूपी 13 डब्ल्यू 5566 में खींचकर अगवा कर लिया।
अगवा कर आरोपियों ने रातभर युवती से चलती सफारी में गैंगरेप किया। युवती ने पुलिस को बताया कि सुबह के वक्त आरोपी उसे गांव के बाहर फेंक गए। युवती ने घर जाकर मां को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। एएसपी अमृत मीणा का कहना है कि युवती ने बताया पिता घर में नहीं थे, इस कारण वारदात के तत्काल बाद रिपोर्ट करने नहीं आई। रविवार को युवती के पिता घर आए तो मां ने उन्हें बताया। इसके बाद यह लोग युवती को लेकर मिहोना थाने आए और तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

थाने में आरोपियों को चप्पल से पीटा
युवती ने पुलिस को सफारी का नंबर और आरोपियों का हुलिया बता दिया था। रात में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी टिल्लू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाने में युवती का आरोपियों से सामना कराया गया। युवती ने चप्पल उतारकर आरोपियों की पिटाई लगाई। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें जेल भिजवाने की कार्रवाई की है।
गैंगरेप में जीजा-साले आरोपी
पुलिस ने युवती की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी सोनू त्यागी और जीतू त्यागी के बीच जीजा साले का रिश्ता है। जीतू सोनू का जीजा है। फिलहाल जीतू पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है।
इनका कहना है
मिहोना थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंदिर से लौटते वक्त उसे तीन लोगों ने सफारी गाड़ी में अगवा कर लिया। चलती सफारी गाड़ी में युवती के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया है। दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरा आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है।
अमृत मीणा, एएसपी, भिंड

भारत Vs इंग्लैंड : कोहली ने नाबाद ४९ रन बना कर ड्रा कराया मैच


राजकोट: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में चल रहा भारत-इंग्लैंड सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है। रविवार को चौथी पारी में मिले 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई।




 भारत को मैच के आखिरी सत्र में जीत के लिए 261 रनों की जरूरत थी, लेकिन लगातार गिर रहे विकेटों ने लक्ष्य को मुश्किल बना दिया और भारत ने ड्रॉ खेलना ही उचित सम। कप्तान कोहली 49 और 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

PakvsNZ : पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक एक मैच के लिए सस्पेंड

नई दिल्ली: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक को आईसीसी ने एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है. इस कारण मिस्बाह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. वैसे मिस्बाह पहले ही अपनी पत्नी के पिता की मौत के बाद पाकिस्तान लौट चुके हैं और हेमिल्टन टेस्ट नहीं खेलेंगे.


मिस्बाह पर क्राइस्टचर्च टेस्ट में आईसीसी ने दूसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया. आईसीसी की नियम के मुताबिक 12 महीने में अगर किसी कप्तान पर दो बार स्लो ओवर के लिए जुर्माना लगता है, तो वह एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है 

भिंड : शादी वाले घरों के लिए RBI ने रखी ये शर्तें, बढ़ी मुश्किलें

भिंड: पूरा देश आज एटीएम की लाइन में खड़ा है सभी को प्रॉब्लम हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा प्रॉब्लम उन लोगों को हो रही है जिनके घर में शादी है, शादी के निकले गए रूपए अब काम नहीं कर रहे है और उनको एक्सचेंज करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।



लेकिन उनकी मुश्किलें काम होती नहीं नज़र आरही है RBI ने अब शादी वाले घरों के लिए कुछ शर्तें रखी है  -



१. अब पैसा दूल्हा दुल्हन या उनके माता पिता ही निकल सकते है।

२. दोनों पक्ष अब २.५  अलग अलग निकाल सकते है।

३. शादी का कार्ड और सभी खर्चों की रशीदें भी दिखानी पड़ सकती है।