Saturday, November 19, 2016

नवविवाहिता ने फांसी लगाकार आत्महत्या की

भिंड। शहर में शनिवार को वीरेंद्र नगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतार कर पीएम के लिए भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक कल्पना (20) पत्नी संग्राम ंिसंह भदौरिया निवासी वीरेंद्र नगर ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। परिजन ने महिला को लटका देख पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पीएम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया। पीएम के बाद शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है


EmoticonEmoticon