Saturday, November 19, 2016

ट्रक ने ऑटो को कुचला, चार लोगों की मौके पर मौत

भिंड। शहर में भारौली तिराहा बायपास पर ऑटो में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 8ः45 बजे हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
टीआई शेर सिंह बड़ेनिया ने बताया कि भारौली तिराहा बायपास पर जखमौली फोर्म हाउस के पास रात करीब 8ः45 बजे ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मृतकों की पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक मृतक की पहचान विजय निवासी सीतानगर के तौर पर हो रही है, लेकिन पुष्ट नहीं हो सकी है। वहीं एक अन्य मृतक की जेब से ड्राइक्लीनर्स की पर्ची मिली है, जिस पर मोनू राजावत बस स्टैंड लिखा हुआ है। पुलिस देर रात तक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में लगी है।


EmoticonEmoticon