Showing posts with label bhind news. Show all posts
Showing posts with label bhind news. Show all posts

Sunday, January 5, 2020

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये आवेदन 31 जनवरी तक



महिला-बाल विकास विभाग द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2018 में महिला अभिरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाएंगे। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति/संस्था से 31 जनवरी, 2020 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। पुरस्कार संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट mpwcdmis-gov-in  पर देखी जा सकती है।
महिला (वीरता के लिये) रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार, महिला (समाज सेवा) के लिये राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, समाज सेवा (संस्था/व्यक्ति) के लिये विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार, नारी सम्मान की रक्षा के लिये (पुरूष/महिला) मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, साहसिक कार्य के लिये (पुरूष/महिला) अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु साहसिक कार्य के लिये (पुरूष/महिला) राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार दिया जायेगा।
राज्य स्तर पर उपरोक्त प्रत्येक पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र सहित एक लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार के अलावा जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र सहित 50 हजार रूपये पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
प्रविष्टि भेजने के लिये आवेदक व्यक्ति/संस्था अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला-बाल विकास से सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदक अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में जिले के कलेक्टर अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी को नियत दिनांक तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Tuesday, December 27, 2016

अंबानी ने दिया बड़ा झटका, जिसके पास है JIO सिम भरना होगा तीन महीने का बिल

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही जियो का फ्री ऑफर खत्म होगा वैसे ही आपके घर पर इसका बिल आ जाएगा और नियम और शर्तों के मुताबिक आपको बिल चुकाना होगा। इसलिए अगर आप जियो के फ्री कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं।
फ्री वेलकम ऑफर के तहत रिलायंस जियो 31 मार्च तक फ्री अनलिमिटेड एचडी वॉइस, जियो नेट वाइफाइ, डाटा, एचडी वीडियो, एसएमएस, जियो ऐप्स जैसी सुविधाएं अपने ग्राहकों को दे रहा है।
रिलायंस ने यह सारी सुविधाएं प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही प्रकार की जियो ग्राहकों के लिए दी है। रिलायंस की यह सारी सुविधाएं 4जी पर मिल रही हैं। इस कारण सुविधाएं उच्च क्वालिटी की हैं और इंटरनेट भी काफी बेहतर काम कर रहा है।
वीडियो भी बिना सर्फ किए धड़ल्ले से चल रहे हैं। जैसे ही कंपनी की फ्री सेवाएं खत्म हो जाएंगी वैसे ही इसके पोस्टपेड ग्राहकों को बिल आने शुरू हो जाएंगे।
ऐसे बच सकते हैं आप
सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि जो सिम आपने ली है वो प्रीपेड है या पोस्टपेड कनेक्शन। यह बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप अपने फोन में जियो के ऐप को खोलें। इसके बाद जो My jio का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
इसे क्लिक करने के बाद जो पेज ओपन होगा उस पर Welcome to your digital life लिखा होगा, इसी पेज पर सबसे नीचे लिखा होगा Skip Sign In, इस पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे एक और नया पेज खुलेगा।
इस नए पेज पर सबसे ऊपर की ओर लिखा होगा My Jio. इसी पेज के बाईं तरफ अगर आपको Balance लिखा हुआ नजर आता है, तो इसका मतलब है कि आपका जियो कनेक्शन प्रीपेड है.
लेकिन बैलेंस की जगह अगर Unpaid bill लिखा है तो इसका मतलब जिस जियो कनेक्शन का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वो पोस्टपेड है।
याद रखिए जैसे ही रिलायंस जियो द्वारा दी जा रही मुफ्त सेवाएं खत्म हो जाएगी, वैसे ही जिन जियो यूज़र्स के पास पोस्टपेड कनेक्शन है उन्हें बिल आने शुरू हो जाएंगे।

Saturday, November 26, 2016

चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी दो भाइयों की मौत



पुलिस के अनुसार सुमेर सिंह जाटव (५०) एवं भागीरथ जाटव (४५) पुत्रगण जगन्नाथ जाटव निवासी जहारपुरा चक तुकेंड़ा देर शाम गोहद कृषि उपज मंडी में अपना गल्ला विक्रय कर गृहगांव लौट रहे थे तभी सामने से अनियंत्रित गति में आ रहे ट्रक एमपी ०७ एचबी १४७९ के चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज जाटव पुत्र लाखन जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

25 वर्षीय महिला पर चरखा ने किया हमला

बरासों थाना अंतर्गत ग्राम मझटीला में अल सुबह खेत पर जा रही करीब 25 वर्षीय महिला पर चरखा ने हमला कर दिया।


घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रोशनी पत्नी रतन सिंह के अनुसार वह अल सुबह करीब 5:30 बजे घर से खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान जंगल में अचानक निकले चरखा ने उस पर हमला कर दिया। घटना स्थल के आसपास आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने महिला को चिल्लाते देखा तो वे उसे बचाने के लिए लाठियां लेकर दौड़ पड़े जिसे देखकर चरखा भाग निकला।

ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

भिंड में लोगों को विदेश में सेटेलमेंट कराने और अच्छी सैलरी पर नौकरी का झांसा देकर लोगों को फ़साने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी अविनाश बघेल निवासी बजरंग गढ़ उमरी ने अपने साथी के साथ मिलकर लोगों को फसाया। 


Monday, November 21, 2016

मंदिर से लौट रही युवती को अगवा किया, रातभर चलती सफारी में गैंगरेप

मिहोना (भिंड)। मंदिर से घर लौट रही युवती को सफारी सवार युवकों ने अगवा किया और चलती सफारी में युवती से रातभर गैंगरेप किया। युवती की अस्मत को तार-तार करने के बाद आरोपी सुबह के समय युवती को उसके गांव में फेंक गए।
वारदात 14 नवंबर की रात की है। युवती ने रविवार देर रात मिहोना थाने पहंुचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने 3 आरोपियों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है, जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



ऐसे किया युवती को अगवा
मिहोना पुलिस थाने में रविवार देर रात परिजन के साथ आई युवती (19) ने बताया कि वह 14 नवंबर को देर शाम 7 बजे मंदिर से पूजा कर घर बंथरी गांव जा रही थी। रास्ते में आरोपी सर्वेश उर्फ टिल्लू (24) पुत्र आज्ञाराम त्यागी, सोनू (20) पुत्र तहसीलदार त्यागी और जीतेश उर्फ जीतू (25) पुत्र हरविलास त्यागी ने युवती को सफारी क्रमांक यूपी 13 डब्ल्यू 5566 में खींचकर अगवा कर लिया।
अगवा कर आरोपियों ने रातभर युवती से चलती सफारी में गैंगरेप किया। युवती ने पुलिस को बताया कि सुबह के वक्त आरोपी उसे गांव के बाहर फेंक गए। युवती ने घर जाकर मां को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। एएसपी अमृत मीणा का कहना है कि युवती ने बताया पिता घर में नहीं थे, इस कारण वारदात के तत्काल बाद रिपोर्ट करने नहीं आई। रविवार को युवती के पिता घर आए तो मां ने उन्हें बताया। इसके बाद यह लोग युवती को लेकर मिहोना थाने आए और तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

थाने में आरोपियों को चप्पल से पीटा
युवती ने पुलिस को सफारी का नंबर और आरोपियों का हुलिया बता दिया था। रात में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी टिल्लू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाने में युवती का आरोपियों से सामना कराया गया। युवती ने चप्पल उतारकर आरोपियों की पिटाई लगाई। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें जेल भिजवाने की कार्रवाई की है।
गैंगरेप में जीजा-साले आरोपी
पुलिस ने युवती की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी सोनू त्यागी और जीतू त्यागी के बीच जीजा साले का रिश्ता है। जीतू सोनू का जीजा है। फिलहाल जीतू पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है।
इनका कहना है
मिहोना थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंदिर से लौटते वक्त उसे तीन लोगों ने सफारी गाड़ी में अगवा कर लिया। चलती सफारी गाड़ी में युवती के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया है। दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरा आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है।
अमृत मीणा, एएसपी, भिंड

भिंड : शादी वाले घरों के लिए RBI ने रखी ये शर्तें, बढ़ी मुश्किलें

भिंड: पूरा देश आज एटीएम की लाइन में खड़ा है सभी को प्रॉब्लम हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा प्रॉब्लम उन लोगों को हो रही है जिनके घर में शादी है, शादी के निकले गए रूपए अब काम नहीं कर रहे है और उनको एक्सचेंज करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।



लेकिन उनकी मुश्किलें काम होती नहीं नज़र आरही है RBI ने अब शादी वाले घरों के लिए कुछ शर्तें रखी है  -



१. अब पैसा दूल्हा दुल्हन या उनके माता पिता ही निकल सकते है।

२. दोनों पक्ष अब २.५  अलग अलग निकाल सकते है।

३. शादी का कार्ड और सभी खर्चों की रशीदें भी दिखानी पड़ सकती है। 

Sunday, November 20, 2016

भिंड: राज्य स्तर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

भिंड: 20/11/16 दिन रविवार को विद्यावाहिनी इंस्टिट्यूट एंड टेक्नॉलॉजी संस्था में राष्ट्रीय स्तर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किआ गया इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश का 
सबसे ऊँचा और सबसे लम्बा राष्ट्रीय ध्वज भिन्डी ऋषि की पावनतपो भूमि पर स्थापित करने के उद्देश्य के लिए आर्थिक सहायता एकत्रित करना है ।
इस प्रतियोगिता का ऑब्जरवेशन कार्य नितिन दीक्षित , उमेश वर्मा संजीव सेंगर जी ने किआ । विशिष्ट् पयर्वेक्षण का कार्य श्री राधे गोपाल यादव जी द्वारा किआ गया ।





सहयोगी सदस्यों में अंकित प्रजापति हिमांशु ओझा अभिषेक पाण्डेय श्रेयांश जैन अमन पाराशर ने किआ ।
विद्यालय प्रबधन की और से श्री मनीष ओझा जी ने प्रतियोगिता की पूरी आर्थिक और भरपूर सहयोग प्रदान किआ ।
प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

पेट दर्द का बहाना कर आए, प्रसव कराकर नाबालिग को किया गायब

भिंड। पेट दर्द का बहाना कर कुछ लोग नाबालिग को लेकर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टर ने चेकअप के बाद माजरा समझा तो नाबालिग को मैटरनिटी में भेज दिया। मैटरनिटी वार्ड में नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया।
प्रसव होते ही साथ आए परिजन नाबालिग को लेकर अस्पताल से गायब हो गए। मामला 16 नवंबर की रात का है। पुलिस अस्पताल प्रबंधन पर भी संदेह कर रही है कि आखिर कौन सी बजह थी कि नाबालिग के प्रसव की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।



यह है पूरा मामला
जिला अस्पताल में 16 नवंबर की रात में बबेड़ी गांव से कुछ लोग करीब 15 वर्षीय नाबालिग को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहंुचे। यहां साथ आई महिला ने खुद को नाबालिग की मां बताते हुए कहा कि बेटी ने कुछ खा लिया है, जिससे दर्द हो रहा है और पेट फूल रहा है।
डॉक्टर ने चेकअप किया तो पाया कि नाबालिग को प्रसव पीड़ा हो रही है। ट्रॉमा सेंटर से नाबालिग को मैटरनिटी वार्ड में भेज दिया गया। यहां नाबालिग किशोरी ने रात करीब 12 बजे बेटे को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद परिजन नाबालिग को लेकर अस्पताल से गायब हो गए। बच्चे को एसएनसीयू में एडमिट कर दिया गया।
रिकॉर्ड में 19 साल बताई उम्र
रविवार को देहात टीआई शेर सिंह के पास अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि कुछ लोग बच्चे को लेने आए हैं। टीआई ने एएसआई से कहा कि डॉक्टर से कहकर आएं कि पुलिस की सूचना बिना बच्चा नहीं दिया जाए।
एएसआई डॉक्टर के पास पहुंचे तो बच्चे को लेने आए लोग चले गए। रिकॉर्ड चेक किया तो नाबालिग की उम्र 19 साल लिखवाई गई है। टीआई शेर सिंह का कहना है कि इस पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी संदेह के घेरे में है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. केके दीक्षित का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मैटरनिटी प्रभारी डॉ चित्रा महेश्वरी ने कहा है कि रात में प्रसव हुआ था वह लड़की सुबह गायब हो गई। पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

गोहद : आग से झुलसी महिला की मौत

भिंड : ११ नवम्बर को आग से झुलस जाने से गोहद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अन्नाइच गाँव की महिला शशि की इलाज़ की दौरान मौत हो गयी है।  शशि को इलाज़ की लिए सहारा हॉस्पिटल में लाया गया था यहाँ उसका इलाज़ चल रहा था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  



भिंड : सराफा की दुकान से हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा

मेहगांव कस्बे में हुए लाखों की चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।  पुलिस ने न सिर्फ उन आरोपियों को दबोचा बल्कि उनके द्वारा चोरी किये गए सभी सामान को भी पकड़ लिया गया है।  चोरी किये गए सामान में ३.५० लाख रूपए की कीमत के गहने जब्त किया गए है।


२० नवम्बर को पुलिस मुखविर से सूचना मिलते ही पावइ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर तिराहा से आरोपी को पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर उसके दूसरे साथियों को भी पकड़ा गया।  

Saturday, November 19, 2016

ट्रक ने ऑटो को कुचला, चार लोगों की मौके पर मौत

भिंड। शहर में भारौली तिराहा बायपास पर ऑटो में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 8ः45 बजे हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
टीआई शेर सिंह बड़ेनिया ने बताया कि भारौली तिराहा बायपास पर जखमौली फोर्म हाउस के पास रात करीब 8ः45 बजे ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मृतकों की पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक मृतक की पहचान विजय निवासी सीतानगर के तौर पर हो रही है, लेकिन पुष्ट नहीं हो सकी है। वहीं एक अन्य मृतक की जेब से ड्राइक्लीनर्स की पर्ची मिली है, जिस पर मोनू राजावत बस स्टैंड लिखा हुआ है। पुलिस देर रात तक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में लगी है।

नवविवाहिता ने फांसी लगाकार आत्महत्या की

भिंड। शहर में शनिवार को वीरेंद्र नगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतार कर पीएम के लिए भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक कल्पना (20) पत्नी संग्राम ंिसंह भदौरिया निवासी वीरेंद्र नगर ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। परिजन ने महिला को लटका देख पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पीएम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया। पीएम के बाद शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है

भिंड: बैंक की लाइन में लगे 71 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की मौत

भिंड। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कलेक्ट्रेट शाखा की कतार में लगे 71 वर्षीय रिटायर्ड फौजी को अचानक चक्कर आए, जिससे वे नीचे गिरे। आनन-फोनन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है।
रिटायर्ड फौजी के साथ उनका नाती भी था। नाती ने बताया उसके बाबा 12 हजार रुपए जमा करने आए थे और अकाउंट से पेंशन निकालना थी। नाती का कहना है मृतक 2 दिन पहले भी बैंक आए थे, लेकिन भीड़ के कारण उनका नंबर नहीं आ सका था। परिजन अस्पताल से रिटायर्ड फौजी के शव को बिना पीएम कराए ही घर ले गए।



यह है पूरा मामला
फूफ के गढ़ा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी बाबूलाल वाल्मीकि 71 पुत्र बुद्ध सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। श्री वाल्मीकि के नाती रोहताश वाल्मिकि ने बताया कि उनके बाबा गुरुवार को 12 हजार रुपए जमा करने और पेंशन निकालने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एसबीआई आए थे। यहां सुबह 8 बजे कतार में लग गए। कतार में लगे-लगे ही सुबह करीब 9 बजे उन्हें चक्कर आए और वे नीचे फर्श पर गिर पड़े। नीचे गिरते ही लोगों की भीड़ लग गई।
इस दौरान किसी ने फोन कर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से रिटायर्ड फौजी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने नब्ज टटोली तो श्री वाल्मीकि की मौत हो चुकी थी। नाती रोहताश का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बाबा की मौत भीड़ में खड़े होने से घबराहट के कारण हार्टअटैक आने से हुई है। रोहताश अपने बाबा का शव अस्पताल से बिना पीएम कराए घर ले गए।
2 दिन पहले भी लगे कतार में, नंबर नहीं आया
रोहताश का कहना है कि उनके बाबा 2 दिन पहले भी बैंक आए थे। रुपए जमा करने और पेंशन निकालने के लिए कतार में लगे रहे, लेकिन उनका नंबर नहीं आ पाया था। इस कारण वे गुरुवार को सुबह गांव से जल्दी बैंक में आ गए थे और कतार में लग गए, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस बार कतार में लगना बाबा की जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा।